{"_id":"57239fbd4f1c1b522ba92a8f","slug":"married-murder-sake-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक विवाहिता का शव घर में छत के हुक में फंदे पर लटकता पाया गया। मृतका के पिता ने पति तथा अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास तथा जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के जखौली गांव में किरन (22) पत्नी रामकृष्ण उर्फ बबलू का शव घर में छत के कुंडे से फंदे पर लटकता पाया गया। परिवारीजनों का कहना था कि किरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
मौके पर पहुंचे ग्राम कल्यनिया के मजरा तुलसी निवसी रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी किरन की शादी जखौली निवासी रामकृष्ण उर्फ बबलू के साथ की थी। ससुरालीजन शादी के बाद से ही पैसों तथा जेवर की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
दहेज के लिए किरन को मारापीटा जाता था। गुरुवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज के लिए किरन को प्रताड़ित किया था। किरन ने फोन पर यह जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। रमेश का आरोप है कि ससुरालीजनों ने ही शुक्रवार को किरन की हत्या कर शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की झूठी कहानी बनाई।
रमेश ने बताया कि उसे शुक्रवार दोपहर गांव के लोगों ने किरन की मौत की खबर दी। रमेश ने मृतका के पति बबलू, ससुर सीताराम, सास सीता देवी तथा जेठानी नाम अज्ञात के खिलाफ तहरीर सादुल्लाहनगर थाने में दी है। थानाध्यक्ष एसके राय ने बताया कि रमेश की तहरीर पर मृतका के पति बबलू, ससुर सीताराम, सास सीता देवी तथा जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।