फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married killing hanged

विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया

Mon, 18 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 18 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Married killing hanged
हत्‍या
मोतीगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में रविवार देर रात दहेज में दो लाख रुपये, बाइक व सोने की चेन न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारकर घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले में महिला के पिता ने थाना मोतीगंज में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भरथौली गांव निवासी अमेरिका दत्त तिवारी ने सोमवार को मोतीगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी रीना (22) की शादी तीन साल पहले थाना मोतीगंज क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव के रहने वाले मालिकराम पांडेय के बेटे दुर्गेश पांडेय के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये, मोटरसाइकिल व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसके लिए ससुरालीजन रीना को प्रताड़ित किया करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर रविवार देर रात ससुराल वालों ने रीना को मारकर घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के ससुराल के गांव वालों से मिली सूचना के बाद जब वह रीना के घर पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। इस मामले में अमेरिका दत्त तिवारी ने मोतीगंज थाने में पति दुर्गेश पांडेय, ससुर मालिकराम पांडेय, सास प्रभावती पांडेय, देवर लालबाबू उर्फ  अरुण व लालबाबू की पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष मोतीगंज अवधेश राज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियोें को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed