{"_id":"79eea6d73ab830b967b03e62f1661d20","slug":"jewelry-store-flew-70-thousand-rupees-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से उड़ाया 70 हजार रुपये का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान से उड़ाया 70 हजार रुपये का माल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियाडीह मार्ग पर कहोबा मोड़ के पास स्थित एक सर्राफ की दुकान का ताला तोड़कर गुरुवार देर रात चोरों ने 70 हजार रुपये के जेवरात व बर्तन पार कर दिए। इस मामले में सराफा व्यवसायी ने मोतीगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि चोरी होने की जानकारी नहीं है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के मजगंवा गांव के रहने वाले सुरेश यादव ने बताया कि वह डुमरियाडीह मार्ग पर कहोबा मोड़ के पास सराफा व बर्तन की दुकान करता है।
सुरेश के मुताबिक गुरुवार की शाम वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और सोने की नथुनी, मंगलसूत्र, पायल व बर्तन उठा ले गए।
सुरेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा, तब उसे चोरी होने की जानकारी हुई। सुरेश ने चोरी गए जेवरात व बर्तन की कीमत 70 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन
इस मामले में सुरेश यादव ने थाना मोतीगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना मोतीगंज के उपनिरीक्षक गोरखनाथ ने बताया कि न तो उन्हें तहरीर मिली है और न ही चोरी होने की जानकारी है।