फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hectic firing the nawabganj's two villages

नवाबगंज के दो गांवों में ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 08 Dec 2015 11:05 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से नवाबगंज के दो गांव गूंज उठे। चौखड़िया गांव में हमलावरों ने हथगोला फेंका और फायरिंग की। गोली लगने से एक निवर्तमान ग्राम प्रधान घायल हो गया, जबकि उसके दो भाइयों समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। घायल निवर्तमान ग्राम प्रधान को फैजाबाद के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, महंगूपुर  गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव के रहने वाले अरविंद पाठक ने बताया कि उसके बड़े भाई तेज बहादुर उर्फ त्रियुगी पाठक निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं।

उसकी बड़ी भाभी राजलक्ष्मी पत्नी त्रियुगी पाठक चौखड़िया ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। उसके बड़े भाई त्रियुगी अपने समर्थकों के संग मंगलवार को गांव में प्रचार करने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद के मुताबिक उसके गांव के ही निवासी प्रधान पद के एक प्रत्याशी के घर के सामने से वह सभी गुजर रहे थे। तभी प्रधान पद के प्रत्याशी के बेटे ने अपने तीन साथियों संग ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।

इस दौरान हमलावरों ने हथगोला भी फेंका। तेज बहादुर उर्फ त्रियुगी पाठक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि त्रियुगी के भाई जुगेश बहादुर पाठक, पंच बहादुर पाठक व गांव के ही रहने वाले परमानंद और विनोद को चोटें आई हैं।

घायल त्रियुगी पाठक को फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही महंगूपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई।


मारपीट में एक पक्ष के देवकी नंदन व दूसरे पक्ष के सचिन व नान्हू घायल हो गए। पुलिस ने सचिन व नान्हू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रामनगीना सिंह ने बताया कि महंगूपुर में मारपीट हुई है। फायरिंग की सूचना गलत है। शांतिभंग के आरोप में सचिन व नान्हू को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि चौखड़िया गांव में फायरिंग मामले में अभी तहरीर नहंीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed