{"_id":"57c86bdb4f1c1b660b2cb327","slug":"groggy-beat-10-students-in-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने स्कूल में 10 छात्रों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने स्कूल में 10 छात्रों को पीटा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में डरे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रेरुआ में गुरुवार को 11 बजे चारदीवारी फांद कर स्कूल में घुसे एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने अध्यापिकाओं को गालियां दीं। इस पर कक्षा आठ व सात के बच्चों ने जब विरोध किया तो उसने 10 नौनिहालों को पीट दिया और शिक्षिकाओं को धमकी दी।
सहमी सहायक अध्यापिका ममता पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर मामले की सूचना दी। इसके बाद बालपुर पुलिस चौकी से देवमणि यादव व रवि सिंह मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर शराबी युवक दीवार फांदकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला।
इस घटना से जूनियर व प्राथमिक विद्यालय रेरुआ की अध्यापिकाएं काफी डरी हुई हैं। प्रधानाध्यापिका श्याम लली पाठक ने बताया कि स्कूल के बाहर मेन गेट पर ढाबली रखी हुई है, जिसमें पान मसाला के साथ प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी बिकते हैं। यहां स्कूल के समय अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
शराबी युवक ने कक्षा आठ के छात्र सुनील कुमार पासवान का हाथ पकड़ कर ऐंठ दिया, जिससे उसके हाथ में सूजन आ गई। बीचबचाव कराने गए छात्र विशाल, अंकित शर्मा, अमित, सुमित, सूरज, अंगद, विनीत, रामभवन, रामू, शुभम दूबे को भी उसने मारापीटा। घटना से क्षेत्र के अभिभावकों व अध्यापिकाओं में दहशत व आक्रोश व्याप्त है।