फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   groggy beat 10 students in the school

शराबी ने स्कूल में 10 छात्रों को पीटा

Thu, 01 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
groggy beat 10 students in the school
स्कूल में डरे छात्र - फोटो : अमर उजाला
हलधरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रेरुआ में गुरुवार को 11 बजे चारदीवारी फांद कर स्कूल में घुसे एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने अध्यापिकाओं को गालियां दीं। इस पर कक्षा आठ व सात के बच्चों ने जब विरोध किया तो उसने 10 नौनिहालों को पीट दिया और शिक्षिकाओं को धमकी दी।
विज्ञापन


सहमी सहायक अध्यापिका ममता पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर मामले की सूचना दी। इसके बाद बालपुर पुलिस चौकी से देवमणि यादव व रवि सिंह मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर शराबी युवक दीवार फांदकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन


इस घटना से जूनियर व प्राथमिक विद्यालय रेरुआ की अध्यापिकाएं काफी डरी हुई हैं। प्रधानाध्यापिका श्याम लली पाठक ने बताया कि स्कूल के बाहर मेन गेट पर ढाबली रखी हुई है, जिसमें पान मसाला के साथ प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी बिकते हैं। यहां स्कूल के समय अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबी युवक ने कक्षा आठ के छात्र सुनील कुमार पासवान का हाथ पकड़ कर ऐंठ दिया, जिससे उसके हाथ में सूजन आ गई। बीचबचाव कराने गए छात्र विशाल, अंकित शर्मा, अमित, सुमित, सूरज, अंगद, विनीत, रामभवन, रामू, शुभम दूबे को भी उसने मारापीटा। घटना से क्षेत्र के अभिभावकों व अध्यापिकाओं में दहशत व आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed