{"_id":"9f5e6cd6e4a56ade036dbb4f47bb2024","slug":"goods-stolen-from-two-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चुराया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से चुराया सामान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर थाना क्षेत्र के कर्मडीह खुर्द गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों से छह हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। इस मामले में खरगूपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के कर्मडीह खुर्द गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवारीजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी देर रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया और कमरे में संदूक में रखे आठ सौ रुपये, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल व कपड़े उठा ले गए।
ब्रह्मदेव के मुताबिक चोर 50 हजार रुपये के जेवर व कपड़े समेट ले गए हैं। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के सुरेश के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखे पांच हजार रुपये, सोने की झुमकी, करधनी, मंगलसूत्र, अंगूठी, नथुनी, हार, चांदी के सिक्के, पायल आदि उठा ले गए।
विज्ञापन
सुरेश ने बताया कि इस दौरान उसकी नींद खुल गई और उसने चोरों का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की, मगर चोर हाथ नहीं लगे।
इस मामले में ब्रह्मदेव व सुरेश ने खरगूपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।