फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   goods stolen from three shops

तीन दुकानों से चुराया सामान

Wed, 07 Oct 2015 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र की पांडेयपुर बाजार में मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों से 1.11 लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने सराफा व किराने की दुकान में सेंध लगाकर तो पान की गुमटी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुकानदारों ने देहात कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ले के रहने वाले बब्लू सोनी ने बताया कि वह देहात कोतवाली क्षेत्र की पांडेयपुर बाजार में सराफा की दुकान करते हैं। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगा दी और दुकान में रखी एक किलो चांदी व 15 ग्राम सोने के जेवरात, चांदी की तस्तरी, पायल उठा ले गए। बब्लू ने चोरी गए जेवरात की कीमत 73 हजार पांच सौ रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने पड़ोस के किराना व्यवसायी शक्ति पांडेय निवासी मछली गांव लोहारा बहलोलपुर की दुकान में भी पिछली दीवार में सेंध काटकर तेल, सर्फ, साबुन, मसाला समेत 35 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।


इसी के बाद चोरों ने बहलोलपुर के रहने वाले बेनी माधव की पान की गुमटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सात सौ रुपये व दो हजार का पान मसाला लेकर भाग गए।

इस मामले में पीड़ित दुकानदारों ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। देहात कोतवाल फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed