फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five people injured in accident

हादसों में पांच लोग घायल

Wed, 06 Jan 2016 11:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बुधवार को डॉक्टर व नहर विभाग के इंजीनियर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गोंडा निवासी डॉ. सुरेश गुप्ता (45) बुधवार सुबह अपनी पत्नी संगीता (43) के साथ पचपेड़वा बाजार स्थित रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।

रास्ते में चयपुरवा गांव के पास बौद्घ परिपथ पर डॉ. सुरेश की तेज रफ्तार नैनो कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दूसरी दुर्घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में दीनानगर गांव के पास हुई। निर्माणाधीन नहर का काम देखने आए आंध्र प्रदेश निवासी इंजीनियर रवींद्र, गुलरिहा हिसामपुर निवासी मजदूर महंगू व मध्य प्रदेश निवासी चालक जीत के साथ बोलेरो से जा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने महंगू को बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed