{"_id":"56f571bc4f1c1b817df14d28","slug":"five-million-s-goods-stolen-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से पांच लाख का माल चुराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से पांच लाख का माल चुराया
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनकापुर के रफीनगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात चोरों ने एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये व पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में कोतवाली मनकाुपर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनकापुर के रफीनगर मोहल्ले के रहने वाले राहुल मिश्र उर्फ सोनू ने बताया कि वह बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील में कर्मचारी है। राहुल के मुताबिक 23 मार्च को वह घर में ताला लगाकर लखनऊ चला गया था।
24 मार्च की देर रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी आलमारी व संदूक के ताले तोड़ कर 20 हजार रुपये, सोने का हार, अंगूठी, चेन, कंगन, बिंदिया, चांदी की पाजेब, पायल, प्लेट, गिलास, सोने व चांदी के सिक्के, एटीएम कार्ड व सरकारी अभिलेख उठा ले गए।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। इस मामले में राहुल ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटन की जांच की जा रही है।