फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father arrested in killing of innocent son

मासूम बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2015 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पिलखाई मजरा डीहा निवासी पृथ्वीनाथ तिवारी की मोतीगंज क्षेत्र के ग्राम चौरी हरसोपट्टी में ससुराल है। पृथ्वीनाथ का अक्सर ससुराल जाना-आना था। इसी बीच वहां की एक महिला से उसके संबंध हो गए।
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ की पत्नी को जानकारी हुई तो उसने पति को महिला से मिलने से रोका। ससुराल वालों ने भी विरोध किया। इस पर पत्नी, बच्चों व ससुराल वालों से पृथ्वीनाथ नाराज था।
विज्ञापन


पत्नी दो बच्चों को लेकर 28 अक्तूबर को मायके चली गई। उसका एक बेटा अरुण तिवारी (10) पिता के साथ अपने घर पर था। 31 अक्तूबर की सुबह पिता-पुत्र खेत गए थे। वापस लौटकर उसने बेटे को सर्प के डसने की बात गांववालों को बताई और चिकित्सक के पास ले गया। चिकित्सक ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी देहात कोतवाली फणीन्द्र सिंह यादव के मुताबिक अरुण के मामा शिव प्रसाद ने उसकी हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने पृथ्वीनाथ से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पृथ्वीनाथ ने बताया कि उसने ससुराल की महिला से नाजायज संबंधों को छिपाने के लिए बेटे अरुण की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी।


गांव वालों को सर्प डसने की झूठी कहानी सुनाई थी। कोतवाल ने बताया कि अरुण के मामा शिवप्रसाद ने कोतवाली देहात में पृथ्वीनाथ तिवारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed