फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fast track truck crushed two farmers

तेज रफ्तार ट्रक ने दो किसानों को रौंदा

Wed, 29 Mar 2017 11:40 PM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 29 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार  रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से गन्ना बेचकर बैलगाड़ी समेत घर जा रहे दो  किसानों की मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


घटना  गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मोड़ के निकट मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई। इसी क्षेत्र के ग्राम साथी निवासी मोहम्मद उमर (50) पुत्र मकबूल व उनका बेटा खुशनूद (15)  तथा मोहम्मद युनुस(45) गैसड़ी गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना बेचकर बैलगाड़ी  से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


गैसड़ी बाजार में स्टेशन रोड के निकट पीछे से आ रही  तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मोहम्मद उमर  तथा मोहम्मद युनुस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुशनूद गंभीर रुप से घायल हो  गया। घायल खुशनूद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में  एक बैल की भी मौत हो गई तथा दूसरा बैल घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद  ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। नेशनल हाईवे पर देर रात हुई दुर्घटना के कारण आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। ठोकर इतनी तेज थी कि बैलगाड़ी अलग-अलग टुकड़ों में बिखर गई।

लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने की कोशिश तो की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। तेज रफ्तार के चलते हुई इस  दुर्घटना से नाराज लोगों ने रात में प्रदर्शन कर तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने  की मांग भी की। घर के कमाऊ सदस्य की मौत होने से पीड़ित परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों का यह भी मानना है कि ट्रक चालक संभवत: नशे में था। हालांकि उसके मौके से फरार हो जाने के कारण इस चर्चा पर विराम लग गया है। मौके पर पहुंचे गैसड़ी कोतवाल संपूर्णानंद तिवारी ने  मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया  है। आरोपी चालक व वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed