फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fast speed SUV trumps bike riders

तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को रौंदा

Sun, 02 Jul 2017 10:04 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 02 Jul 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में चाची की मौत हो गई तथा भतीजा व एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर सादुल्लाहनगर-मनकापुर मार्ग पर अहिरौली गांव के निकट हुई। मिली जानकारी के मुताबिक मसकनवा बाजार थाना छपिया गोण्डा निवासी दिलशाद(32) अपनी चाची फरीदा को बाइक से लेकर पहले ग्राम अमनजोत गए। वहां से रिश्तेदार अब्दुल खालिक (42) को साथ लेकर सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नौडिहवा में रिश्तेदार के यहां शादी में आ रहे थे।
विज्ञापन


अहिरौली गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण के बाद डाक्टर ने फरीदा को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दिलशाद व अब्दुल खालिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसयूवी चालक दुर्घटना के बाद मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक तथा घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed