फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electoral rivalry with assault, 11 injured

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, 11 घायल

Mon, 14 Dec 2015 11:18 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की मतगणना समाप्त होते ही हिंसा का दौर शुरू हो गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रविवार रात विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने युवकों तथा महिलाओं पर जमकर कहर बरपाया। इसमें सात लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, दुर्गापुर गांव में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


फत्तेपुर गांव निवासी महारानी ने बताया कि रविवार रात चुनाव जीतकर गांव पहुंचे विजयी प्रत्याशी के समर्थक माजिद, वाजिद, रियाज, नासिर, इरफान व बजरंग प्रसाद आदि ने उन्हें वोट न देने का आरोप लगाकर जमकर मारापीटा। बीचबचाव करने पहुंचे ग्रामीणों पर छतों से पथराव किया गया।
विज्ञापन


गांव के चौकीदार ने पुलिस को मामले की सूचना देने के लिए फोन लगाया तो उसे भी पीटा गया। मारपीट में बिट्टन, भोला, रामअधार तथा कन्हैया लाल समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षियों ने घंटों जमकर उत्पात मचाया और मारपीट की। उतरौला कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि महारानी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।


वहीं, बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में भी रविवार रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। घटना में चार लोग घायल हो गए। देहात थानाध्यक्ष एनबी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed