{"_id":"590cbb4d4f1c1b4a634436fb","slug":"elderly-death-by-crushing-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
Amarujala
Updated Fri, 05 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
परसपुर-रगडग़ंज मार्ग पर डेहरास गांव सरदार पुरवा मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह चौपहिया वाहन से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
थाना परसपुर क्षेत्र के डेहरास गंाव के मजरे खरिकवां के रहने वाले श्रीनाथ यादव ने बताया कि उसके पिता राम लखनऊ यादव (62) शुक्रवार की सुबह साइकिल से परसपुर बाजार खरीददारी करने आए थे।
यहां से वापस लौटते समय परसपुर-रगडग़ंज मार्ग पर डेहरास के सरदार पुरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे चौपहिया वाहन ने उन्हें कुचल डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में राम लखन यादव के बेटे श्रीनाथ यादव ने थाना परसपुर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।