फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dowry is not found then the lady out of house

दहेज नहीं मिला तो महिला को घर से निकाला

Sat, 20 Jun 2015 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज में 50 हजार रुपये, बाइक, सोने की चेन व अंगूठी न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरसड़ी गांव का है। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंछर परशुराम पुरवा निवासी रामकृपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामकृपाल का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री माला देवी की शादी दो जून 2009 को गुरसड़ी गांव निवासी संजीत कुमार पुत्र ओमप्रकाश के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये, मोटरसाइकिल, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करते हुए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बीती 10 जून को उसको पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद 15 जून को संजीत कुमार ने एक लड़की से  शादी कर ली। कोतवाली पुलिस ने रामकृपाल की तहरीर पर पति संजीत कुमार, ससुर ओम प्रकाश, सास श्यामपती के विरुद्ध दहेज अधिनियम व मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed