फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM raided,Nawabganj godownt

डीएम ने नवाबगंज गोदाम पर मारा छापा, पकड़ा घपला

Sat, 01 Apr 2017 11:29 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sat, 01 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 डीएम आशुतोष निरंजन ने शनिवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ खाद्य रसद विभाग के नवाबगंज ब्लाक गोदाम पर अचानक छापा मारा। छापेमारी में उन्होंने गोदाम पर राशन में बड़ा घपला पकड़ा है।
विज्ञापन


गोदाम पर उन्हें एक फर्जी व्यक्ति मिला जिसे गिरफ्तार करवाने के साथ गोदाम के  चौकीदार को भी हिरासत में लिया है। डीएम ने खाद्य रसद विभाग के जिला विपणन अधिकारी को नवाबगंज के ब्लाक गोदाम को दो दिन के अंदर गोदाम बदलने का निर्देश दिया है।    
विज्ञापन

        
 जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को शिकायत मिली थी कि राशन माफिया के दबाव में आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के उचित दर विक्रेताओं को कई माह से पीडीएस का राशन नही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को डीएम आशुतोष निरंजन ने एसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ दोपहर में 1.15 बजे नवाबगंज ब्लाक के पीडीएस गोदाम पर छापा मारा। अफसरों को गोदाम में बृजनाथ नाम का एक फर्जी व्यक्ति पकड़ में आया। अफसरों ने उससे आधे घंटे तक पूछताछ की ।

पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति राशन माफिया का बड़ा सूत्रधार है जो गोदाम मालिक व गोदाम प्रभारी से मिलकर काम राशन घपले में अहम रोल अदा कर रहा था। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने बृजनाथ को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा गोदाम पर मिला चौकीदार मिथुन डीएम को देख सरकने की फिराक में था लेकिन डीएम ने उसे भी हिरासत में लेने का निर्देश दिया। साथ में लगे पुलिस कर्मी दोनों को गाड़ी में बैठा ले गये। जबकि डीएम की छापेमारी में गोदाम पर 1400 बोरी गेहूं व 900 बोरी चावल मिला है।


मौजूदा स्टाक व वितरण रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख को भी डीएम ने कब्जे में ले लिया है । प्रारम्भिक जांच में गोदाम पर राशन का बड़ा घपला होने की पुष्टि हुई है। डीएम ने अभिलेखों व मौजूदा राशन स्टाक के मिलान के लिए डिप्टी आरएमओं को निर्देश दिया है। इसके अलावा डीएम ने गोदाम प्रभारी को हटाने के साथ दो दिन के अन्दर गोदाम बदलने का भी निर्देश दिया है।             
           
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed