{"_id":"355385e51d1165257db01c7281ba14a0","slug":"demolished-wall-woman-beaten-at-opposition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहा दी दीवार, विरोध पर महिला को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढहा दी दीवार, विरोध पर महिला को पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में रविवार को दोपहर बाप-बेटों ने जमीन पर कब्जे को लेकर इंदिरा आवास की दीवार जबरन ढहा दी। विरोध करने पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में महिला ने मनकापुर कोतवाली में बाप-बेटों के खिलाफ मारपीट व क्षति की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव की रहने वाली लालपता (35) पत्नी शिवचरन चौहान ने बताया कि उसे सरकारी योजना के तहत इंदिरा आवास का पैसा मिला था। इससे वह रविवार की सुबह अपनी भूमि पर निर्माण करा रही थी।
इसी बीच गांव के ही रहने वाले रामचंद्र, उसका बेटे मनीष, इंद्रजीत व आनंद वहां आ धमके और जबरन दीवार ढहा दी। जब उसने विरोध किया तो बाप-बेटों ने मिलकर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में लालपता ने कोतवाली मनकापुर में मारपीट व नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।