फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead bodies thrown on the road

हत्या कर सड़क पर फेंका शव

Wed, 05 Aug 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 05 Aug 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन

मल्थुआ सहजोतपुर के पास मंगलवार रात सड़क पर एक अधेड़ का शव मिला। जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर सड़क पर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मल्थुआ सहजोत निवासी जगदम्बा प्रसाद साहू (50) गोंडा शहर में पटेल नगर में स्थित एक शराब की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह मंगलवार की देेर शाम को वह साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


गोंडा फैजाबाद मार्ग से मल्थुआ सहजोत को जाने वाली सड़क किनारे पर वह संदेहास्पद स्थिति में घायल मिला। उसके सिर व बदन पर कई जगह चोट के निशान थे। सड़क किनारे उसके घायल मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व उसके घर वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे एम्बुलेंस पर जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों का कहना है कि जगदम्बा की मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन तसल्ली के लिए उसे जिला अस्पताल लाना पड़ा। इस मामले में मृतक के भाई निबरे व भतीजे गोविन्द साहू ने जगदम्बा की धारदार हथियार से हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। परिवारीजनों ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed