{"_id":"6af89ce725db487a06067c78","slug":"a-sanitation-worker-was-beaten-to-death-with-a-mace-for-demanding-the-return-of-five-thousand-rupees-he-had-borrowed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160112-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उधारी के पांच हजार रुपये वापस मांगने पर सफाई कर्मी की मचवे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उधारी के पांच हजार रुपये वापस मांगने पर सफाई कर्मी की मचवे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर गांव में शनिवार शाम होली चौराहे पर उधारी के पांच हजार रुपये वापस मांगने पर नशे में धुत शख्स ने सफाई कर्मी की हत्या चारपाई के मचवे से ताबड़तोड़ वारकर कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
अब्दुल्लानगर निवासी मोतीलाल वाल्मीकि (45) गांव में ही साफ-सफाई का काम करते थे। उनके भतीजे शानू कुमार ने बताया कि सरेहजू निवासी रामवीर वाल्मीकि ने दिवाली से एक दिन पहले मोतीलाल से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार शाम रामवीर गांव में ही चौराहे पर शराब के नशे में खड़ा था। इस दौरान उधर से निकले मोतीलाल ने उनसे अपने रुपये मांगे। इस पर रामवीर भड़क गया और उसने पास ही पड़े चारपाई के मचवे से मोतीलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
जानकारी पर शानू व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और मोतीलाल को सीएचसी ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मोतीलाल की शादी हुई थी लेकिन कई वर्ष पहले वह छोड़कर चली गई थीं। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि शानू की शिकायत पर रामवीर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तमाशबीन बनी रही भीड़
अब्दुल्लानगर के होली चौराहे पर रामवीर चारपाई के मचवे से मोतीलाल पर ताबड़तोड़ वार करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी आगे आकर मोतीलाल को बचाने की कोशिश नहीं की। आरोपी ने जब यह समझ लिया कि मोतीलाल की मौत हो गई तो वह भीड़ के बीच मचवा हाथ में लेकर मौके से आसानी से भाग भी निकला। पुलिस मौके पर पहुंची तो न तो आरोपी मिला और न ही वारदात में इस्तेमाल मचवा।