फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DDC member sought extortion to the doctor

डॉक्टर से डीडीसी सदस्य ने मांगी रंगदारी

Tue, 10 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 10 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
DDC member sought extortion to the doctor
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic
सीएचसी तुलसीपुर के स्टाफ ने एक जिला पंचायत सदस्य पर ओपीडी में हंगामा व अभद्रता करने और एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटना से सीएचसी का स्टाफ दहशत में है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाने में मंगलवार को दी गई तहरीर में सीएचसी तुलसीपुर के डॉ. एसएए खान, डॉ. वसीम, रमाकांत, रामपाल चौधरी, अरुण, नानबाबू आदि ने कहा कि गत सोमवार को 10 बजे जद्दापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य महबूब आलम उर्फ डबडब सीएचसी आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने डॉ. एसएए खान की ओपीडी में घुसकर अभद्रता की। लोगों के बीचबचाव करने पर डबडब वापस चले गए। डॉक्टर तथा कर्मियों का कहना है कि शाम छह बजे फिर डबडब सीएचसी परिसर में आए और जमकर हंगामा करने के साथ ही डॉ. एसएए खान से रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के स्टाफ का कहना है कि डबडब की दबंगई से वे सभी दहशत में हैं। इन लोगों ने पुलिस से डबडब के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि सीएचसी कर्मियों की तहरीर मिली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, इस बारे में जिला पंचायत सदस्य महबूब आलम उर्फ डबडब का कहना है कि, सीएचसी का स्टाफ इलाज के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली करता है। अवैध वसूली का विरोध करने पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर थाने में शिकायत की गई है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed