फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dabang took away rape victim from home

रेप पीड़िता को घर से उठा ले गए दबंग

Wed, 19 Apr 2017 11:17 PM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 19 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
 (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने पुलिस के इकबाल को सीधी चुनौती देते हुए सोमवार देर रात रेप पीड़ित किशोरी का उसके घर से अपहरण कर लिया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके छानबीन शुरू की और मंगलवार भोर किशोरी को बरामद करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक आठ माह पहले क्षेत्र के महराजगंज ग्रंट गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक कर्म हुसैन ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया था। मामले में उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कर्म हुसैन इस समय जेल में बंद है। आरोपी के परिवारीजन मामले में सुलह करने के लिए पीड़ित किशोरी के परिवार पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी के चलते सोमवार देर रात कर्म हुसैन के मां-बाप चार अन्य परिवारीजनों के साथ उसके घर आ धमके और फिल्मी अंदाज में असलहे लहराते हुए पीड़ित किशोरी को जबरन उठा ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी भी दी। मां-बेटी की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपियों के हाथ में असलहे देखकर कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के भागने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल थाने में सूचना दी मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले में पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि रेप के आरोपी कर्म हुसैन के पिता चिन्गुद, मां तसीमुननिशा, बोकी, असरुननिशा, इरफान व सलमान के खिलाफ बलवा व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार भोर अपहृत किशोरी को बरामद करके उसके परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आरोपी चिनगुद, बोकी, तसीमुननिशा व असरुननिशा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इरफान व सलमान की तलाश की जा रही है।       


खोंडारे (गोंडा)। इस दुस्साहसिक वारदात से सहमी पीड़िता की मां ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि, कर्म हुसैन के परिवारीजन रेप के मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी सुलह को लेकर उसकी बेटी की हत्या भी करा सकते हैं।       
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed