फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   constable seized cash to the youngman

सिपाही ने युवक से नगदी छीनी

Sun, 28 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
constable seized cash to the youngman
police - फोटो : Bureau
तुलसीपुर के ग्राम मधनगरी निवासी एक युवक ने सिपाही व उसके साथी पर धमकाकर रुपये छीनने और बाइक चढ़ाकर पैर तोड़ने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


ग्राम मधनगरी थाना तुलसीपुर निवासी गोबरे ने रविवार को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें गोबरे ने कहा है कि तुलसीपुर थाने में तैनात एक सिपाही ने उसके पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो बार में 11 हजार रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


गोबरे का कहना है कि रविवार को वह इटवा चौराहे पर बैठा था। तभी सिपाही व उसका एक साथी वहां आए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच हजार रुपये की मांग की। गोबरे का कहना है कि सिपाही ने उससे तीन हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद पीटते हुए धक्का देकर गिराया और पैर पर बाइक चढ़ा दी। इससे गोबरे का बायां पैर टूट गया। गोबरे ने एसपी से शिकायत कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि पीड़ित गोबरे का आरोप गंभीर है। उसे मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच सीओ तुलसीपुर को सौंपी है। सोमवार को दोनों पक्षों को एसपी ऑफिस में तलब किया है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed