{"_id":"580513374f1c1b592c702fff","slug":"constable-s-shot-in-the-fair-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरियाडीह मेले में सिपाही को मारी गोली, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरियाडीह मेले में सिपाही को मारी गोली, घायल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज थाना क्षेत्र के घांचा बीकापुर गांव के मजरा बाबूपुरवा में स्थित बाबा परमहंस के स्थान पर चल रहे बरियाडीह मेेले में रविवार की रात महिलाओं की गैलरी में घुसे युवक को ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने रोका तो उसने तमंचे से सिपाही को गोली मार दी, जिससे सिपाही घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। अचानक मेले मेें गोली चलने से लोगों में भगदड़ मच गई। घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में सिपाही ने आरोपी युवक के खिलाफ तरबगंज थाने में जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के घांचा बीकापुर गांव के मजरा बाबूपुरवा में स्थित बाबा परमहंस के स्थान पर लगे बरियाडीह मेले में रविवार की देर शाम रामलीला का मंचन चल रहा था। रामलीला का मंचन समाप्त होने के बाद आर्केस्ट्रा चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच एक युवक महिलाओं की गैलरी की ओर घुस गया। युवक को महिलाओं की गैलरी में घुसते देख ड्यूटी पर तैनात सिपाही मानवेंद्र पाल सिंह ने उसे रोका तो युवक ने तमंचे से सिपाही मानवेंद्र को गोली मार दी, जिससे सिपाही घायल हो गया। अचानक मेले मेें गोली चलने से लोगों में भगदड़ मच गई।
आनन-फानन में घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फायरिंग के बाद भाग रहे युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम शिवा सिंह निवासी गोकुला थाना नवाबगंज बताया। इस मामले में सिपाही मानवेंद्र पाल सिंह ने थाना तरबगंज में आरोपी शिवा सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।