फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of murderous attacks on four people

चार लोगों पर जानलेवा हमले का केस

Wed, 09 Dec 2015 10:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
बता दें कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के चौखड़िया गांव के रहने वाले अरविंद पाठक का बड़ा भाई ग्राम प्रधान तेज बहादुर उर्फ त्रियुगी पाठक की पत्नी राजलक्ष्मी चौखड़िया ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


त्रियुगी अपने समर्थकों के संग मंगलवार को गांव में पत्नी का प्रचार करने निकला था। इसी बीच गांव के दशासुमेर सिंह के घर के पास पहुंचे तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। हमलावरों ने हथगोला भी फेंका।
विज्ञापन


फायरिंग में ग्राम प्रधान तेज बहादुर उर्फ त्रिजुगी पाठक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि त्रियुगी के भाई जुगेश बहादुर पाठक, पंच बहादुर पाठक व गांव के ही रहने वाले परमानंद और विनोद चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अरविंद पाठक ने थाना नवाबगंज में दशासुमेर सिंह उसके भाई देवेन्द्र प्रताप सिंह, मान सिंह, दिलीप सिंह व बबलू सिंह के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रामनगीना सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed