{"_id":"5900dc784f1c1b1035c0c481","slug":"burnt-alive-in-fire-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग में जिंदा जली मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग में जिंदा जली मासूम
Amarujala
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
wildfire
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पसका इकनिया माझा गांव के मजरे पसियनपुरवा में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक पांच वर्षीय मासूम जिंदा जल गई। इस भीषण अग्रिकांड में गांव के 13 लोगों के आशियाने जलकर रख हो गए। इसके अलावा एक गाय की भी झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पंहुची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।
परसपुर थाना क्षेत्र के पसका इकनिया माझा गांव के मजरे मे बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया। भीषण गर्मी व तेज हवा से आग की लपटों ने गांव के कई फूस के आशियानों को अपने चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते फूस के घर धू धू कर जलने लगे। इस हादसे में सुग्रीव की पांच साल की मासूम बेटी मनीषा आग की लपटों में जिंदा जल गई। आग बुझने के बाद उसका शव घर में जली हालत में मिला। इस अग्रिकांड में गांव के अमिरका, सियाराम, सुग्रीव, राधिका, झब्बू, जगतराम, जगजीवन, चंद्रिका, तिलकराम, रामविशुन, शिवकुमार, अशोक व जटाशंकर समेत 13 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं गांव के ही झब्बू की गाय की भी झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने गांव के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। उधर घटना की सूचना मिलने पर करन्ैालगंज उपजिलाधिकारी हरिशंकर शुक्ल, कानूनगो राजेंद्र कुमार, लेखपाल विनोद कुमार व नायब तहसीलदार श्याम कुमार ने गांव पहुंचकर पीड़ितों की जानकारी ली और प्रशासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पसका गांव के प्रधान प्रबतिनिधि संत बहादुर सिंह उर्फ पिंकू सिहं ने अग्नि पीड़ितों को राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया। एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ल ने बताया कि मनीषा के परिजनों को आपदा राहत से चार लाख रुपये की की सहायता के लिए जिला प्रशासन से संस्तुति की जायेगी।
कटरा बाजार के पाठकपुरवा गांव में लगी आग से मेवालाल,बाबूलाल,त्रिवेणी,रामशंकर,हरिशंकर व उमाशंकर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस घटना में त्रिवेणी की 1.10 लाख की नकदी व हरिशंकर की छह हजार की नकदी जल गई।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से आग लगने से हडकंप मच गया द्य स्थानीय लोगो व अग्नि शमन दल के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ी वारदात होने से बच गयी कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर मोहल्ला शास्त्री नगर व रजवापुर गाँव आग लगने से दो लोगों के घर जल गए।
वहीं छपिया थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से गांव निवासी कैलाश का एक बीघा गन्ना रामदयाल का 3 बीघा गेहूं भवानी प्रसाद का डेढ़ बीघा गेहूं एकेसरी का 1 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया।