फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Blocked the highway for five hours, protest

पांच घंटे तक जाम किया राजमार्ग, प्रदर्शन

Sun, 12 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Blocked the highway for five hours, protest
स्थानीय कोतवाली में करीब 15 दिन पूर्व महिला की लूट के बाद की गई हत्या के मामले में पुलिस की शिथिलता के चलते रविवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने उतरौला नगर में पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब पांच  घंटे तक आंदोलनकारी पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। चक्का जाम के चलते दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगई। लोग घंटों जाम से जूझते रहे। मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने-बुझाने पर लोग यह कहते हुए शांत हो गए कि यदि 20 फरवरी तक हत्यारे पकड़े नहीं गए तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विदित हो कि विगत 26 जनवरी को मार्निंग वॉक पर निकली ग्राम बकसरिया निवासी महिला शांतशी देवी की अज्ञात लुटेरों ने जेवर लूटने के बाद हत्या कर दी और शव गड्ढे में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में खाली हाथ है। घटना का खुलासा न होने से नाराज परिजनों ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद के नेतृत्व में चेतावनी दी थी कि यदि खुलासा नहीं हुआ 12 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने इस चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार को सैकड़ों लोग व परिजन इरशाद के साथ उतरौला नगर पहुंच गए और पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां लेकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे कोतवाल मथुरा राय ने लोगों को समझाने का प्रयास तो किया लेकिन लोग अड़े रहे। करीब पांच  घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी लगातार बढ़ते जा रहे थे। मामले की गंभीरता समझ उतरौला सीओ शशिकांत यादव मौके पर पहुंच गए।


सीओ ने लोगों को शीघ्र मामले के खुलासे का आश्वासन दिया तथा प्रदर्शन खत्म करने की अपील की। प्रदर्शनकारी यह चेतावनी देते हुए शांत हुए कि यदि 19 फरवरी तक मामले का खुलासा न हुआ तो वह 20 फरवरी को फिर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर दिलीप कुमार, बासदेव, गुलहसन, राम सागर, अजय पटेल, राम निवास यादव, फजुल आबदीन व अशोक दूबे समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed