{"_id":"406cfba3191f1cca89b841987da30e0d","slug":"bike-did-not-get-then-a-woman-burnt-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नहीं मिली तो महिला को जिंदा जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक नहीं मिली तो महिला को जिंदा जलाया
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गुमदहा गांव में दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिली तो ससुरालियों ने रविवार देर शाम केरोसिन डालकर महिला को जिंदा जला दिया। इस मामले में महिला के पिता ने करनैलगंज कोतवाली में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के भगोहर गांव के मजरा बेचई पुरवा के रहने वाले नाथूराम गोस्वामी ने सोमवार सुबह करनैलगंज कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी पप्पी गोस्वामी की शादी चार साल पहले करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गुमदहा गांव निवासी श्रीचंद गोस्वामी के बेटे रामजी गोस्वामी के साथ की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए पति, सास व ससुर पप्पी को अक्सर मारापीटा करते थे। उसकी बेटी जब मायके आती थी तो प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी, मगर उसे समझाकर ससुराल भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
नाथूराम के मुताबिक दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर पति रामजी गोस्वामी, सास कुसमा गोस्वामी व ससुर श्रीचंद गोस्वामी ने रविवार देर शाम उसकी बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
नाथूराम ने बताया कि पप्पी के ससुराल के गांव वालों ने उसे फोन पर पप्पी की मौत होने की सूचना दी। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। इस मामले में नाथूराम ने करनैलगंज कोतवाली में पति रामजी, सास कुसमा व ससुर श्रीचंद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करनैलगंज कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।