{"_id":"58f7a2394f1c1beb024734e7","slug":"barrage-beaten-to-young-man-for-protesting-against-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के विरोध पर बारातियों ने युवक को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग के विरोध पर बारातियों ने युवक को पीटा
amarujala
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव में मंगलवार देर रात एक वैवाहिक समारोह में की जा रही हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर बारातियों ने एक युवक को बंदूक की बट से जमकर पीटा। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल युवक को मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित के भाई ने खरगूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पांच बारातियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बताया जाता है कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंदा शुक्ल के मजरा परसा में मंगलवार को रमेश कुमार पांडेय की बेटी नीतू का विवाह था। घर पर ही वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बारात इटियाथोक थाना क्षेत्र के कोनगवा गांव से आनी थी। कोनगवा निवासी रामकृपाल अपने बेटे मंदीप पांडेय की बारात लेकर उत्साहजनक माहौल में परसा पहुंचे थे। विवाह की पहली रस्म के तौर पर द्वारपूजा का कार्यक्रम शुरु हुआ तो सबकुछ ठीक चल रहा था।
विज्ञापन
अचानक बारात में शामिल कुछ उत्साही युवकों ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक फायरिंग करना गांव के ही नवल किशोर पांडेय 45 को नागवार गुजरा तो उन्होंने युवक को फायरिंग करने से मना किया। बस फिर क्या था युवकों ने गुस्से में आकर नवल किशोर को बंदूक की बट से ही पीटना शुरू कर दिया।
इस हमले में नवल किशोर का सिर फट गया और वह घायल होकर गिर पड़े। नवल किशोर के गिरने के बाद वहां भगदड़ मच गई और द्वारपूजा कार्यक्रम में मौजूद बाराती भाग खड़े हुए। उधर नवल किशोर को आनन फानन में एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर लाया गया जहा से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने नवल किशोर की हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ ले जाने की सलाह दी।
इस पर परिजनों ने घायल नवल किशोर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में नवल किशोर के भाई सुरेश पांडेय ने बारात में शामिल सर्वेश, पवन, रामधीरज व मोनू निवासी खम्हरिया थाना इटियाथोक व हरीराम निवासी मजगवां थाना इटियाथोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खरगूपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।