फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Baba cheated six lacss jewelery

बाबा ने ठगे छह लाख के जेवर

Fri, 17 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 17 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Baba cheated six lacss jewelery
rupees note
नवाबगंज नगर के संचरही मोहल्ले में बीमार बेटे को तंत्रमंत्र के सहारे झाड़फू ंक कर स्वस्थ करने के बहाने आए एक तांत्रिक बाबा ने एक परिवार के लोगों से 24 हजार रुपये व छह लाख के जेवर ठग लिए और उन्हें चकमा देकर भाग निकला। इस मामले में तांत्रिक बाबा के खिलाफ  शुक्रवार को थाना नवाबगंज में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


नवाबगंज के संचरही मोहल्ला निवासी हसनैन ने बताया कि वह पिछले सात साल से गुजरात में रहकर अपना व्यवसाय करता है। हसनैन के मुताबिक उन्हें वहां झाड़फूंक करने वाला एक तांत्रिक बाबा मिला गया। तांत्रिक बाबा खुद को गाजियाबाद का रहने वाला बताता था।
विज्ञापन


हसनैन ने बताया कि उसका बेटा बीमार रहता था, इसलिए वह भी तांत्रिक बाबा से मिला और बेटे के लिए दुआ करने को कहा तो बाबा ने उसे बताया कि उसके घर एक कमरे में सोना गड़ा हुआ है, जिसकी रखवाली एक परी व एक जिन्न कर रहे हैं, इसीलिए उसके बेटे की तबियत खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक उस गड़े हुए सोने को निकाल कर परी और जिन्न को कब्जे में नहीं किया जाएगा, तब तक उसके बेटे की तबियत ठीक नहीं होगी। हसनैन ने बताया कि बाबा को साथ लेकर वह अपने घर आ गया। यहां बाबा ने उससे कहा कि घर के अंदर जितना भी सोना है, सब बाहर निकालो। इस पर उसने दो सौ ग्राम सोने के जेवर लाकर बाबा के सामने रख दिए।

हसनैन ने बताया कि बाबा ने रात में तंत्रमंत्र से घर के एक कमरे में सोना निकालने का नाटक किया। इसी बीच तांत्रिक बाबा ने उससे बताया कि उनकी तबियत खराब हो रही है। इसलिए वह दरगाह शरीफ  जाकर दुआ करेंगे। यह कहकर तांत्रिक बाबा उससे 24 हजार रुपये व 6 लाख के जेवर लेकर चला गया।


हसनैन ने बताया कि तांत्रिक बाबा के जाने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। हसनैन ने थाना नवाबगंज में तांत्रिक बाबा के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed