फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attempted rape to the child

बच्ची से रेप का प्रयास

Mon, 04 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 04 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape to the child
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
शहर के एक मोहल्ले में युवक द्वारा पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास करने के मामले ने दो संप्रदायों के होने से तूल पकड़ लिया। जानकारी होने पर बालिका पक्ष के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। एसपी के निर्देश पर आरोपी चांद उर्फ बुढ़ऊ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, तब लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का कहना था कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री पास में शाम सात बजे शौच के लिए निकली थी। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि इस बीच मोहल्ले का चांद उर्फ बढ़ऊ नाम का युवक वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने बच्ची से छेड़छाड़ करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर घर वाले पहुंचे तो वह भाग निकला। इस मामले में लोग थाने पहुंचे। मामला दो संप्रदायों के बीच होने से एक पक्ष में आक्रोश फैल गया। तमाम लोग कोतवाली नगर पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अड़े रहे, यहां हंगामा देर रात तक चलता रहा। इस मामले में एसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी चांद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रात में ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। नगर कोतवाल हरी सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed