फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attacking the Minister of State, firing on son

राज्यमंत्री के घर पर हमला, बेटे पर फायरिंग

Tue, 14 Mar 2017 11:19 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 14 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
होली के दिन नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित सूबे के राज्यमंत्री डा. एसपी यादव के घर पर पटीदारों व अन्य ने जमकर मारपीट की। विपक्षियों ने राज्यमंत्री के बेटे पर तमंचे से फायरिंग भी की।
विज्ञापन


इससे नाराज आस पास के लोगों ने मंत्री की तरफ से विपक्षियों को भी पीट दिया।  राज्यमंत्री की बहू व सदर ब्लाक प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विपक्षियों के घर की महिला ने भी राज्यमंत्री के बेटे व अन्य के खिलाफ घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। विपक्षी के घर की महिला की तहरीर पर राज्यमंत्री के बेटे व अन्य के खिलाफ भी छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में सदर ब्लॉक प्रमुख तथा पूर्व राज्य मंत्री की बहू साधना सिंह यादव ने कहा है कि सोमवार की दोपहर उनके घर के सामने होली मिलन कार्यक्रम चल रहा था।

इसमें सुग्रीव गिरि, विनोद गिरि, रवीन्द्र गिरि, संजय यादव, शैलेन्द्र यादव व सचिन यादव, मोनू यादव सहित कई अन्य लोग आए थे। इन लोगों ने मेरे पति राकेश यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया।

विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए राकेश यादव पर तमंचे से फायरिंग भी की। नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि साधना सिंह यादव की तहरीर पर सुग्रीव गिरि, विनोद गिरि, संजय यादव व शैलेन्द्र यादव आदि के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट आदि का मुकदमा लिखा गया है।

दूसरी तरफ से आरोपी संजय यादव की मां मुन्नी यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार को वह लोग अपने घर में होली मना रहे थे। इसी बीच राज्यमंत्री के बेटे राकेश यादव, राम बहादुर यादव, सौरभ यादव व वीरेन्द्र यादव घर में घुस आए।

इन लोगों ने पीने के लिए शराब मांगी। शराब न देने पर इन लोगों ने घर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। सौरभ यादव ने गले की सोने की जंजीर छीन लिया। इन लोगों ने मना करने पर धमकी दी कि अगर तुम लोग कहा नहीं मानोगी तो जेल भिजवा दूंगा।

नगर कोतवाल ने बताया कि मुन्नी यादव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी आदि धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना पहलवारा पुलिस चौकी प्रभारी विवेक शुक्ल को दी गई है।

राज्यमंत्री के घर हुई मारपीट के बाद उनके बेटे राकेश यादव ने डीएम से मिलकर पहलवारा स्थित यादव गन हाउस सीज करा दिया है। अपने आदेश में डीएम राम विशाल मिश्र ने कहा है कि यादव गन हाउस पर मंत्री के घर मारपीट का आरोपी विनोद गिरि अधिकृत सेल्समैन है। गन हाउस की चाभी भी उसी के पास रहती है।

दुश्मनी के दौरान विनोद गिरि गन हाउस के असलहे का दुरुपयोग कर सकता है। डीएम ने सदर एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी को गन हाउस की जांच कर स्टाक मिलान करने का भी निर्देश दिया है। स्टाक मिलान के दौरान यदि गन हाउस के असलहे का दुरुपयोग किया जाना पाया जाता है तो डीएम ने सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed