फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   arrested accused of burning Woman

महिला को जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 15 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
arrested accused of burning Woman
चतुरा के घर पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला को गर्म सलाख से दागने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर भगाही गांव के मजरा पूरे बलुआ की एक महिला को बेगारी के बदले रुपये मांगने पर लोहे की गर्म सलाख से दागने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली, मगर उसकी गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला ने ‘मजदूरी मांगी तो महिला को सलाख से दागा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की, जिसका असर यह रहा कि खबर के छपते ही हरकत में आई नवाबगंज पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपी वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रानी देवी पत्नी रामसागर गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के यहां मजदूरी करती थी। उसने महिला को पिछले एक साल से मजदूरी नहीं दी। मजदूरी मांगने पर 11 अप्रैल को महिला पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसे घर के बरामदे में खंभे से बांधकर पहले पीटा और जब महिला ने चोरी स्वीकार नहीं की तो उसे लोहे की गर्म सलाख से दाग दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed