फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   49 हजार रुपया एक व्यक्ति की जेब से निकाल उचक्का फरार

49 हजार रुपया एक व्यक्ति की जेब से निकाल उचक्का फरार

Thu, 07 Mar 2019 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
49 हजार रुपया एक व्यक्ति की जेब से निकाल उचक्का फरार
जेब से 49 हजार निकालकर उचक्का फरार
विज्ञापन


गोंडा। बैंक से रुपया निकालकर बाइक से अपने नाती के साथ घर जा रहे एक व्यक्ति का 49 हजार रुपया छीनकर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए।

मामले में थाना परसपुर में उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज व थानाध्यक्ष परसपुर मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की है।

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम चंदयी पांडेय पुरवा डेहरास निवासी दीनानाथ पांडेय ने बताया कि गुरुवार को वह डेहरास के पंजाब नेशनल बैंक से रुपया निकालने गए थे। वहां अपने खाते से 49 हजार रुपया निकालकर उन्होंने पासबुक सहित रुपया अपने कुर्ते के जेब में रख लिया और अपने नाती के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


तकरीबन 11.30 बजे वह अपने गांव के मोड़ पर पहुंचे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो उचक्कों ने कुर्ते की जेब से झपट्टा मार रुपया व पास बुक निकाल कर फरार हो गए। मामले में दीनानाथ पांडेय ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज व थानाध्यक्ष परसपुर ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। सीओ जितेंद्रकुमार दूबे ने बताया कि थानाध्यक्ष परसपुर को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed