फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   एसबीआई के बीसी संचालक से बदमाशों ने लूटे 60 हजार रुपए

एसबीआई के बीसी संचालक से बदमाशों ने लूटे 60 हजार रुपए

Thu, 27 Dec 2018 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई के बीसी संचालक से बदमाशों ने लूटे 60 हजार रुपए

विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे 60 हजार

गोंडा। करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर बबुरास गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 60 हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

सूचना पर सीओ करनैलगंज व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में बीसी संचालक ने कोतवाली करनैलगंज में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बबुरास गांव के रहने वाले केदारनाथ सिंह भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।। केदारनाथ के मुताबिक बुधवार की सुबह वह रुपये निकालने के लिए बाइक से बैंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वहां रुपये नहीं मिले। इसलिए चकरौत गांव में लगे एटीएम से उन्होंने एक लाख 60 हजार रुपये निकाले और ग्राहकों को देने के लिए लौट रहे थे।

करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा करके बबुरास गांव के समीप पुलिया के पास उन्हें रोक लिया और धमकाकर 60 हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।

संचालक ने बताया कि एक लाख रुपये उन्होंने अपनी पैंट की जेब में रख लिए थे। जिससे वह बच गए। सूचना पर सीओ जटाशंकर राव व कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।


संचालक केदारनाथ सिंह ने कोतवाली करनैलगंज में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed