फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बंन्धक बना कर किशोरी से पांच दिनों तक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

बंन्धक बना कर किशोरी से पांच दिनों तक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Thu, 20 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बंन्धक बना कर किशोरी से पांच दिनों तक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
गौराचौकी/खोड़ारे (गोंडा)। बभनजोत ब्लॉक के एक गांव से लापता हुई एक किशोरी को पांच दिनों तक बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदों के चंगुल से किसी तरह बचकर किशोरी ने अपने घर पहुंच कर परिवारीजनों से आपबीती सुनाई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हेें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 13 सितंबर को उसकी 14 साल की पुत्री संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। परिवारीजनों के खाफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर इसकी सूचना 17 सितंबर को पिता ने स्थानीय पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच 18 सितंबर को किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और आप बीती बतायी तो परिवारीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवारीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बंधक बना कर दुष्कर्म करने व पीटने तथा धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अरशद व कोइल उर्फ मोहम्मद इमरान पर मामला दर्ज कर भानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed