{"_id":"5b214e0f4f1c1b2b428b4a35","slug":"81528909327-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज लोगों ने लगाया जाम, एसडीएम को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौती से भड़के लोगों ने लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
गोंडा। 33 हजार की हाईटेंशन लाइन के ब्रेकडाउन मंगलवार को होने से रगड़गंज क्षेत्र में 24 घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान करीब पांच लाख आबादी अंधेरे में रही और भीषण गर्मी के कारण लोगों को रात सड़क पर गुजारनी पड़ी।
बिजली कटौती से नाराज लोगों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और रगड़ंज बाजार के चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
सड़क जाम कर रहे लोगों ने वहां से गुजर रहे एसडीएम का घेराव भी किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पूरी जरह से जाम रही और आवागमन ठप रहा।
लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है और उन्हें दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।
भीषण गर्मी के कारण इस समय पूरे जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बेतहाशा बिजली की कटौती की जा रही है। कटौती के इस दर्द को बिजली की जर्जर लाइनों ने और भयावह कर दिया है।
विज्ञापन
आए दिन किसी न किसी लाइन में खराबी के कारण बिजली गुल हो जाती है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे शुक्लागंज विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन में अचानक खराबी आ गई और पूरी लाइन ब्रेक डाउन की चपेट में आ गई और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।
इस खामी के कारण इस उपकेंद्र के तहत आने वाले ऐली परसौली, सिधौली, मंगुरा बाजार, सिंहपुर, कराही, बगाही, नर्मदा, बेलसर, आदमपुर व उमरीबेगमगंज समेत आसपास के सैकड़ों गांवों में रहने वाली करीब पांच लाख आबादी को मंगलवार का आधा दिन और पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
रात में भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों पर टहलते रहे। सुबह करीब 10.30 बजे बिजली बहाल हुई मगर दोपहर 12 बजे ही फिर सें कट गई। इससे आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
नाराज लोगों ने रगड़गंज बाजार के चौराहे पर सड़क जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच तरबगंज एसडीएम सौरभ भट्ट भी मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने एसडीएम को घेर लिया और उन्हे अपनी पीड़ा बताई।
लोगों ने एसडीएम को बताया कि उन्हें दस घंटे भी बिजली नही दी जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रिपिंग और फाल्ट के नाम पर अक्सर बिजली काट देते हैं जिससे लनोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा है। पिछले दस दिनों से यह स्थिति बरकरार है।
एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और बिजली बहाल कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद करीब सवा चार बजे बिजली बहाल की गई। प्रदर्शन करने वालों में महेश कौशल, शिव प्रताप शुक्ला, सतीश कुमार मिश्रा, नीलांशु मिश्रा, मोहम्मद कलीम, रामकुमार, बबलू, रामकुमार गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।