{"_id":"5a6caa264f1c1bb1208b5965","slug":"81517070886-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं के छात्र को अगवा कर ले गया बोलेरो सवार युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं के छात्र को अगवा कर ले गया बोलेरो सवार युवक
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आठवीं के छात्र को अगवा कर खंडहर में छोड़ा
नवाबगंज गोंडा। थाना क्षेत्र के मुट्ठीगंज मुहल्ले के रहने वाले एक आठवीं क्लास के छात्र को जीप सवार युवक ने झांसा देकर शुक्रवार शाम को अगवा कर लिया। छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद बदमाश उसे एक खंडहर में छोड़कर भाग निकला।
होश में आने पर छात्र वहां से भाग निकला। बच्चे को बदहवाश भागता देख सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदारों ने उससे घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने किशोर को उसके घर पहुंचाया। इस मामले में किशोर के बाबा ने नवाबगंज थाने में जीप सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुट्ठीगंज मोहल्ले के रहने वाले पवन वर्मा उर्फ शिवम (14) के मुताबिक वह शुक्रवार की शाम को दवा लेने के लिए बाजार गया था। दवा लेकर वापस लौटते समय घंटाघर के पास एक जीप उसके समीप आकर रुकी।
विज्ञापन
जीप सवार युवक ने अपना नाम संतोष जायसवाल बताते हुए शिवम से कहा कि उसने उसके पिता जी से चार लाख रुपया उधार ले रखा है। वह रुपये उसके पिताजी को देने है। संतोष ने शिवम को उसके साथ चलकर रुपये लेने का आग्रह किया तो शिवम उसके झांसे में आ गया। वह संतोष के साथ उसके बोलेरो में बैठ गया।
जीप में बैठते ही संतोष ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह अचेत हो गया। शिवम ने बताया कि कुछ घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने को एक खंडहरनुमा कमरे में बंद पाया। इसके बाद शिवम वहां से भाग निकला।
बस्ती रोड स्थित रेलवे क्रासिंग की सड़क पर पहुंचने पर उसने शोर मचाया तो सड़क पर दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदार दौड़कर उसके पास आए। दुकानदारों ने शिवम के पता बताने पर दुकानदारों ने उसे घर पहुंचाया।
इस मामले में शिवम के बाबा त्रिलोकी प्रसाद वर्मा ने बताया कि संतोष जायसवाल नाम के युवक के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी लकड़मंडी विपिन सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।