फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कार व ट्रक की भिड़ंत में लोकवाणी संचालक की मौत

कार व ट्रक की भिड़ंत में लोकवाणी संचालक की मौत

Tue, 29 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कार व ट्रक की भिड़ंत में लोकवाणी संचालक की मौत

विज्ञापन
कार व ट्रक की भिड़ंत में लोकवाणी केंद्र संचालक की मौत

गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर चिस्तीपुर के समीप रामनगर तिराहे पर सोमवार देर रात ट्रक व कार की भिड़ंत में कार सवार लोकवाणी केंद्र संचालक की मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली देहात क्षेत्र के दुरगोड़वा गांव के मजरे खाले पुरवा के रहने वाले राम कुमार मिश्रा का 20 वर्षीय बेटा जय नरायन मिश्रा देहात क्षेत्र के ही बेलवा चौराहे पर लोकवाणी केंद्र चलाता है।
विज्ञापन


वह अपने साथियों संग 27 जनवरी को बलरामपुर एक बारात में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटने के बाद रिस्तेदारों को छोड़ने सोमवार की शाम कार से नवाबगंज गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वापस लौटते समय गोंडा-अयोध्या मार्ग पर चिस्तीपुर के राम नगर तिराहे पर सामने से आ रही ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें जय नरायन की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिली है, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed