फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   निजी हॉस्पिटल में गलत दवा देने से प्रसूता की मौत

निजी हॉस्पिटल में गलत दवा देने से प्रसूता की मौत

Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
निजी हॉस्पिटल में गलत दवा देने से प्रसूता की मौत
निजी हॉस्पिटल में दवा खाते ही प्रसूता की मौत, हंगामा
विज्ञापन



गोंडा। नगर के स्टार हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम में शुक्रवार को एक प्रसूता की दवा खाते ही मौत होने पर जमकर हंगामा हुआ।


प्रसूता के परिवारीजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही बरतने व जहरीली दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।


प्रसूता के पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर गलत दवा देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुमलपुरवा सिसई भीखापुर निवासी राहुल शुक्ल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती शुक्ला (25) को डिलेवरी के लिए गुरुवार को शहर के स्टार हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम में भर्ती कराया था।


राहुल ने बताया कि, चिकित्सकों ने डिलेवरी के लिए आरती का ऑपरेशन करना जरूरी बताया। जिसके लिए उससे दो यूनिट ब्लड की डिमांड की गई।


राहुल का कहना है कि, उसने दो बार दो-दो यूनिट ब्लड मुहैया कराया और कहा कि जरूरत हो तो बता दें, खून की और व्यवस्था भी हो जाएगी। मगर अस्पताल कर्मियों ने कहा कि, अब उसकी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



राहुल का आरोप है कि, आरती की जांचों में सब कुछ नॉर्मल था। गुरुवार रात में ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई। शुक्रवार को अस्पताल कर्मियों ने आरती को दवा दी।


दवा खाकर जैसे ही आरती ने पानी पिया थोड़ी देर में मुंह से झाग गिरने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस पर दवा खिलाने वाला कर्मचारी व वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में ही छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका के पति राहुल शुक्ल का आरोप है कि, कर्मियों ने उसकी पत्नी को गलत दवा दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बारे में अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों से पूछने पर किसी ने सही जानकारी भी नहीं दी।


इसके बाद अस्पताल कर्मियों की लापरवाही का संदेह होने पर परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह पूछ रहे थे कि अस्पताल के कर्मचारी ने किस चिकित्सक के कहने पर ऐसी दवा दी कि प्रसूता की मौत हो गई।


घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। आरती का छह वर्ष का बेटा प्रिंस भी है। वह भी मां के लिए रो रहा था। उसे शायद पता चल चुका था कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं।


हंगामे की जानकारी होने पर नगर पुलिस ने पहुंचकर परिवारीजनों को समझाया। मामले की जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर परिवारीजन शांत हुए।


वहीं, इस मामले में स्टार हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम की संचालिका डॉ. विजयलक्ष्मी सक्सेना का कहना है कि, इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। प्रसूता आरती को पहले से खून की कमी थी। अचानक फेफड़ों में कफ आने से उसकी मौत हो गई।


नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि, स्टार हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम में एक प्रसूता की मौत पर हंगामे की सूचना मिली थी। दरोगा को मौके पर भेजकर मामला शांत करा दिया है।



अभी इस मामले में प्रसूता के परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed