{"_id":"5b157eba4f1c1bfd6e8b61f2","slug":"71528135354-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर दरवाजे से लटकाया टेलर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर दरवाजे से लटकाया टेलर का शव
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्याकर दुकान के बाहर लटकाया शव
गोंडा। बनगवां बाजार में रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई और शव को उसके दुकान के बाहर दरवाजे से लटका दिया गया। सोमवार की सुबह लोगों ने दुकान के दरवाजे पर शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खोंड़ारे थाना क्षेत्र के भानपुर के रौतापुर का रहने वाला शोहरत अली (40) पुत्र रोजन अली बनगवा बाजार में किराए के दुकान में सिलाई का काम करता था।
सोहरत के पिता रोजन अली ने बताया कि रमजान व ईद का त्योहार होने के नाते सिलाई का काम काफी अधिक था इसलिए शोहरत अली रात को भी दुकान पर ही रह रहा था।
दुकान पर चार अन्य युवक भी काम करते थे। रविवार को भी शोहरत दुकान पर ही था जबकि चारों युवक अपने घर वापस चले गए। रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी और उसका शव दुकान के बाहर दरवाजे से लटका दिया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह जब दुकान पर काम करने वाले युवक पहुंचे तो शोहरत के लटकते शव को देखकर सकते में आ गए। फौरन इसकी सूचना उसके परिवार वालों व पुलिस को दी गई।
मौकै पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
पहले मां ने फिर पिता ने छोड़ा साथ
गौरा चौकी। भानपुर के रौतापुर का रहने वाला शोहरत अली की पांच संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटा आशिक अली 15 वर्ष का है जबकि शाहिद अली (12) साजिद अली (8)वाजिद अली (6) व बेटी सायरा बानो (03) वर्ष की है।
मां की मौत के बाद पिता शोहरत ही इन बच्चों का एकमात्र सहारा था। अब उसकी मौत ने इन मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया है। सोमवार को जब शोहरत अली के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता रोजन अली ने बताया कि सिलाई के धंधे से परिवार की रोजी रोटी चलती थी।
26 अप्रैल को की थी दूसरी शादी
पहली पत्नी की मौत के बाद शोहरत ने इसी साल 26 अप्रैल को दूसरी शादी की थी। अभी उसकी दूसरी पत्नी को आए महज एक माह ही हुए थे कि सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई।
इस खबर ने उसकी पत्नी को विक्षिप्त कर दिया। ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह समेत अन्य लोगों ने हत्या की आशंका जताई। सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की।