फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर महिला की मौत

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर महिला की मौत

Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर महिला की मौत
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल कर महिला की मौत
विज्ञापन


वजीरगंज। क्षेत्र के डुमरिया डीह-तरबगंज रोड के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर मोड़ पर सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉला से कुचल कर एक महिला की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।

शव का पंचनामा किया जा रहा है। गोंडा से दवा करा कर घर लौट रही उषा देवी (40) पत्नी सियाराम को उसका पुत्र शिवा (15) साइकिल पर बैठा कर बालेश्वर गंज से अपने घर बंवरिहा खाले दुबरा ले जा रहा था।
विज्ञापन


वह जब बालेश्वर नाथ मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉला से उसकी टक्कर हो गई। सड़क पर गिरी महिला ट्रॉला के चक्के के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी कुचल कर मौत हो गई, जबकि लड़के का पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया व शव को अभिरक्षा में लिया। चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed