{"_id":"57e963354f1c1b906c57507a","slug":"65-thousand-rupees-looted-to-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से लूटे 65 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक से लूटे 65 हजार रुपये
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूट
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर थाना क्षेत्र में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक से रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से जा रहे एक शिक्षक और उसके बेटे को सोमवार की दोपहर अंडोहवा गांव के समीप सरयू नहर के किनारे बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे से धमकाकर 65 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे आर्यनगर की ओर भाग गए।
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में कांबिंग कर रही है। इस मामले में शिक्षक ने खरगूपुर थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को पता लगाया जा रहा है, शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों मेें दहशत है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के सिसई जंगल गांव के रहने वाले शिक्षक गणेशदत्त शुक्ल ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने बेटे शिवराज शुक्ल के साथ मोटरसाइकिल से रुपये निकालने सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा खरगूपुर गए थे।
विज्ञापन
वहां बैंक से रुपये निकालने के बाद वह बेटे संग अपने पौत्रों की फीस जमा करने के लिए मुख्यालय स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल जा रहे थे। जब वह दोनों अंडोहवा गांव के समीप सरयू नहर के किनारे पहुंचे, तभी बाइक से पहले से पीछा कर रहे दो लुटेरों ने तमंचे से धमकाकर उन्हें रोक लिया और 65 हजार रुपये लूटकर आर्यनगर की ओर भाग निकले।
शिक्षक गणेशदत्त ने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने थाना खरगूपुर पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। इस मामले में गणेशदत्त शुक्ल ने थाना खरगूपुर में बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खरगूपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।