फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   59 per cent voting in the final phase in Balrampur

बलरामपुर में अंतिम चरण में 59 फीसदी मतदान

Wed, 09 Dec 2015 10:27 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए अंतिम चरण के चुनाव में बुधवार को तीन ब्लॉकों में करीब 59 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग तथा रेहरा बाजार ब्लॉक के प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 2715 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है।
विज्ञापन


13 दिसंबर को मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। सर्दी व कोहरे के मौसम में भी मतदाता गांव की सरकार चुनने के प्रति काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी राम प्रसाद ने बुुधवार शाम बताया कि उतरौला ब्लॉक में 57.85 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 55.03 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाला। रेहरा बाजार ब्लॉक में सबसे अधिक 63.95 प्रतिशत वोटर बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचे। तीनों ब्लॉकों में औसतन 58.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में सबसे कम मतदान हुआ। यह जिले में भी सबसे कम मतदान प्रतिशत हैं।  बुधवार को घने कोहरे तथा सर्दी के बीच बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। लोगों में गांव की सरकार चुनने के प्रति भारी उत्साह दिखा।

डीएम प्रीति शुक्ला तथा एसपी डॉ. यूसी श्रीवास्तव दल-बल के साथ तीनों ब्लॉकों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए भ्रमणशील रहे। उतरौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत चीती में वोटर आईडी कार्ड होने के बावजूद 69 मतदाता वोट नहीं डाल सके।


मतदान से वंचित मतदाताओं में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ झलक रही थी हालांकि किसी ने इस बात की कोई लिखित शिकायत नहीं की है। देर शाम पोलिंग पार्टियां तीनों ब्लाकों में मतगणना के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूमों में मतपेटियां जमा कराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed