{"_id":"5be1c1f2bdec2269871eed3c","slug":"51541521906-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से मलवे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढहने से मलवे में दबकर महिला की मौत
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत
बेलसर। मुंजेड़ गांव में मंगलवार सुबह ईंट की दीवार अचानक ढह गई। जिससे चपेट में आकर बर्तनों की सफाई कर रही एक महिला की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी ली।
थाना तरबगंज क्षेत्र के मुंजेड़ गांव के रहने वाले रन्जय उर्फ रणंजय प्रताप सिंह की 30 वर्षीया पत्नी अंशु मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर हैंडपंप पर बर्तनों की साफ-सफाई कर रही थी।
तभी अचानक हैंडपंप के समीप बनी ईंट की दीवार ढह गई। जिससे अंशु मलबे के नीचे दब गई। परिवार के लोग उसे बचाने दौड़े और मलबे को हटाया गया। मगर तब तक अंशु की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर नायब तहसीलदार तरबगंज इवेंद्र व हल्का लेखपाल पुंडरीक ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष तरबगंज संजय दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।