फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खाने में निकली मरी छिपकली, आठ बीमार

खाने में निकली मरी छिपकली, आठ बीमार

Sun, 15 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खाने में निकली मरी छिपकली, आठ बीमार

विज्ञापन
खाने में निकली मरी छिपकली, आठ बीमार

मनकापुर गोंडा। चांदपुर लखपतराय गांव में शनिवार देर रात एक तिलक समारोह में शिरकत करने गए लोगों को खाना खाना महंगा पड़ गया। खाना पकाते समय खाने में छिपकली गिर गई। मगर कैटर्स ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

खाना खाते समय के एक व्यक्ति की प्लेट में मरी हुई छिपकली निकली तो वह चीख पड़ा। छिपकली गिरने से खाना जहरीला हो गया। खाना खाने से आठ लोग बीमार हो गए। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के चांदपुर लखपतराय गांव निवासी दुखहरन पुत्र जयलाल के बेटे का शनिवार को तिलक था। जिसमें रिश्तेदार, संबंधी और आस-पास के लोगों निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात की दावत में काफी संख्या में लोग शरीक हुए। यहां निमंत्रण में लोग भोजन कर रहे थे तभी इसी गांव के रहने वाले बिरजू मौर्या पुत्र राम जीवन की प्लेट में मटर पनीर के साथ मरी हुई छिपकली निकली।

यह देखकर बिरजू के साथ ही खाना खा रहे अनूप कुमार, प्रेम कुमार मिश्रा, लवकुश, चंदू मौर्या, जसराम, राधे श्याम कश्यप, मुकेश कुमार, जगराम व अजय मिश्र ने खाना छोड़ दिया और आनन-फानन में सीएचसी पहुंचे। वहां इलाज कराने के बाद चिकित्सक ने उन्हें घर जाकर आराम करने की सलाह दी।


-चांदपुर लखपत राय गांव के कुछ लोग शनिवार की रात सीएचसी आए थे, उन्होंने बताया कि वह सभी एक तिलक समारोह में गए थे। वहां खाना खाने समय प्लेट में मरी हुई छिपकली निकली। जिससे खाना जहरीला हो गया। इसलिए इलाज कराने आए हैं। उन सभी का इलाज करने के बाद उन्हें घर जाकर आराम करने की सलाह दी गई है।
डा. डीके भास्कर, सीएचसी मनकापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed