फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सीएम की सुरक्षा में तैनात दरोगा का बेटा निकला सराफ लूट कांड का सरगना

सीएम की सुरक्षा में तैनात दरोगा का बेटा निकला सराफ लूट कांड का सरगना

Mon, 16 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा में तैनात दरोगा का बेटा निकला सराफ लूट कांड का सरगना
सीएम सुरक्षा में तैनात दरोगा का बेटा निकला सराफ लूट कांड का सरगना
विज्ञापन


करनैलगंज । कोतवाली क्षेत्र के सरयू पुल पर एक सप्ताह पहले हुई सराफा व्यापारी के साथ पांच लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए दोनों लुटेरों के मुताबिक इस लूटकांड को सीएम की सुरक्षा में तैनात एसटीएफ के दरोगा के बेटे ने एक एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे व एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने व चांदी के जेवर भी बरामद किया है। सीओ ने बताया कि दरोगा के बेटे समेत तीन अन्य लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सरयू पुल पर बीते 8 अक्टूबर को सराफा व्यापारी दिलीप सोनी से बाइक सवार तीन लुटेरों ने सोने व चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। सराफा व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब 5 लाख रुपये के जेवर थे।

लुटेरों ने व्यापारी को धमकाने व दहशत फैलाने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग भी की थी। सराफा व्यापारी दिलीप ने इस घटना की रिपोर्ट तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। लुटेरों की तलाश में जुटी करनैलगंज की पुलिस ने दो दिन बाद क्षेत्र के एक माननीय के आवास पर छापेमारी करते हुए एक युवक को उठाया था।

पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस अन्य शातिरों की तलाश में जुटी थी। कोतवाल करनैलगंज सदानंद सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को कटरा मोड़ पर बदमाशों के छिपे होने सूचना मिली थी।

इस सूचना पर कोतवाल ने कस्बा चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह, उपनिरीक्षक उमेश तिवारी, सिपाही रज्जन लाल, कृष्ण गोपाल गौड़, बालेंद्र यादव व प्रभुनाथ यादव की टीम के साथ छापा मारा और दो लोगों को धर दबोचा।

सोमवार को इस लूटकांड का खुलासा करते हुए करनैलगंज के क्षेत्राधिकारी कृश्णचंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में से एक सौरभ सोनी सराफा व्यपारी दिलीप का पड़ोसी है जबकि दूसरा युवक रवि सिंह इसी कोतवाली क्षेत्र के बरवलिया कलहंस गांव का रहने वाला है।

रवि सिंह क्षेत्र के एक रसूखदार नेता का करीबी बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस ने 750 ग्राम सोने व चांदी के जेवर बरामद किया है। सीओ के मुताबिक शौरभ व रवि ने लूट की घटना में शामिल होने की बात कबूल की है।

सीओ ने बताया कि शौरभ ने ही रवि के साथ मिलकर घटना की शाजिश रची थी। इस काम के लिए दोनों ने लखनऊ के रहने वाले अपने दोस्तों से संपर्क किया। इसके बाद रवि व शौरभ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एसटीएफ के दरोगा अरुण द्विवेदी का बेटे प्रवीन द्विवेदी ने रिटायर्ड दरोगा रहीमुद्दीन खां का बेटे सरीफुद्दीन उर्फ समीर व गुडंबा स्थित स्पोर्टस कालेज के रहने वाले अनुज पाल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

सीओ ने बताया कि रवि व शौरभ ने घटना के पहले कई दिन तक दिलीप की रेकी की। इसके बाद 8 अक्तूबर को प्रवीन, सरीफु्द्दीन व अनुज ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। रविवार को शौरभ व रवि तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए लेकिन प्रवीन, सरीफुद्दीन व अनुज पाल अभी पुलिस की पकड़ में नही आ सके हैं।

इनमें सरीफुद्दीन उर्फ समीर कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खिंदूरी गांव का रहने वाला है जबकि प्रवीन द्विवेदी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर का है। इसी तरह से अनुजपाल जाफ रगंज फ तेहपुर का रहने वाला है। वर्तमान समय में तीनों स्पोटर्स कालेज में साथ रहतें हैं।


करनैलगंज। करनैलगंज के सराफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से तीन आरोपी प्रवीन द्विवेदी, सरीफुदद्ीन उर्फ समीर व अनुज पाल जाने माने एथलीट खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।


तीनों काफी दिनों से लखनऊ के गुडंबा स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में साथ रहते हैं। बड़े बाप की औलाद होने के कारण मंहगे शौक ने तीनों खिलाड़ी बनते बनते अपराध जगत के खिलाड़ी बन गए और लूट की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed