{"_id":"59c92fd64f1c1bcd538b459b","slug":"51506357206-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में मारपीट करने के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में मारपीट करने के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में मारपीट पर दो के खिलाफ मुकदमा
बभनान(गोंडा) बांद्रा से चलकर गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस जैसे ही बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों और बेंडर के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में जीआरपी गोंडा ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
डाउन बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को सफर कर रहे पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी रवि कुमार व आलोक विक्रम सिंह ट्रेन से बभनान आ रहे थे।
इसी बीच ट्रेन जैसे ही बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि ट्रेन में बेंडर का काम कर रहे राजवीर सिंह, ग्राम रक्षेणा जनपद भिंड मध्य प्रदेश व दूसरे साथी नीरज सिंह ग्राम बंसरी बिठावली जनपद इटावा उत्तर प्रदेश के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई।
विज्ञापन
बात इतना बढ़ गई की लोगों में जमकर मारपीट हुई। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान अरविंद यादव पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच मामले को किसी तरह से शांत कराया।
जीआरपी गोंडा ने रवि कुमार ग्राम महादेवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती की तहरीर पर बेंडर राजवीर सिंत एवं नीरज सिंह खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में जब जीआरपी प्रभारी गोंडा अजय श्रीवास्तव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मारपीट की धारा में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।