फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   घूस मांगने का आडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित

घूस मांगने का आडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित

Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
घूस मांगने का आडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित
तरबगंज (गोंडा)। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में मुकदमा खत्म कराने के नाम पर लेखपाल द्वारा किसान से मांगे जा रहे घूस का ऑडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। दुफेड़या में तैनात लेखपाल राधेश्याम शुक्ला के पास लक्ष्क्षीपुर गांव का भी चार्ज है। यहां पर कृष्ण कुमार मिश्र नामक किसान के ऊपर उन्होंने स्थानीय थाने में खलिहान और तालाब की जमीन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए राधेश्याम ने मोबाइल पर कृष्ण कुमार मिश्र से पैसे मांगे थे। ऑडियो क्लिप को कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री के कार्यालय भेजा था। जहां से कार्रवाई के निर्देश हुए थे। एसडीएम अमरेश मौर्य ने आरोपी लेखपाल राधेश्याम शुक्ला को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed