{"_id":"59eb7a7f4f1c1bdb538b87b6","slug":"41508604543-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्र की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंकी लाश
मनकापुर (गोंडा)। टिकरी जंगल मे रेल ट्रेक पर शुक्रवार को युवक की कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे के मेमो पर मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मन पुर राघुराज नगर गांव के रहने वाले विश्वेश्वर चौहान का बेटा कृष्ण कुमार चौहान (17) मनकापुर के आरपी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। गुरुवार की शाम अपने घर मे परिवार वालों के साथ दीपावली मना रहा था।
शाम करीब सात बजे वह किसी के बुलाने पर घर से कहीं चला गया। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नही लौटा तो घर वाले उसकी खोज बीन करने लगे। लेकिन उसका कोई पता नही चला।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह कृष्ण कुमार के बड़े पिता नगेसर ने वजीर गंज थाने में अपने भतीजे कृष्ण कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे को कहीं बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी।
इसी बीच शुक्रवार की ही सुबह पता चला कि घर से डेढ़ किलोमीटर दूर टिकरी जंगल में रेल ट्रैक पर कृष्णकुमार का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पिटना मच गया। घर वालों ने बेटे की हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है।
उधर रेलवे के मेमो पर मनकापुर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह बघेल ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में जोरदार झटका लगने से मृत्यु होने की रिपोर्ट मिली है जो प्रथम दृष्टया ट्रेन दुर्घटना लग रही है।